Header Banner

जगदीश चौक से हटाए छज्जे व टीन शेड

BY — March 24, 2015

mcuउदयपुर। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्यवाही के तहत आज नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने शहर के जगदीश चौक से सिटी पैलेस रोड़ पर दुकानों के उपर निकाले गए छज्जेर और टीन शेड हटाए।

उल्लेरखनीय है कि इससे पूर्व क्षेत्रीय पार्षद एवं अतिक्रमण हटाओ समिति के आह्वान पर बैठक भी हुई थी जिसमें स्मैझाईश के बाद दिए गए समय के बाद यह कार्रवाई की गई। नियम विपरीत आठ-नौ फीट निकाले गए छज्जे एवं दुकानों के बाहर टीन शेड लगाकर किये अतिक्रमण पर निगम दस्ते ने कार्यवाही की।
अतिक्रमण समिति अध्यक्ष देवेन्द्र जावलिया ने बताया कि कार्यवाही के तहत आज नो दुकानों के उपर नियम विपरीत निकाले गये छज्जों को गैस कटर से कटवाया गया। साथ ही दुकानों के बाहर टीन शेड लगाकर किये अतिक्रमणों को भी हटाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply