Header Banner

मोदी के रत्न ‘राजू’ के साथ चलाए झाड़ू

BY — March 25, 2015

250311उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवरत्नों  में एक हास्य‍ अभिनेता राजू श्रीवास्ततव ने आज मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत हेडगेवार पार्क में सफाई की। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर प्रधानमंत्री मोदी के उद्देश्य  भी बताए।

उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव कल उदयपुर पहुंच गए थे। वे सुबह नाथद्वारा गए जहां से वापस दोपहर में लौटे और नगर निगम की ओर से स्वरूपसागर स्थित हेडगेवार पार्क में सफाई अभियान का आरंभ किया। वहां से वे होटल रॉयल इन पहुंचे जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ  भारत स्वस्थ भारत के उद्देश्य बताए। इसके बाद वे मुंबई रवाना हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply