Header Banner

स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज उदयपुर को गोल्डन जुबली अवार्ड

BY — March 25, 2015

250301उदयपुर। स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उदयपुर को दी एम्पलायर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का जयपुर में आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह एवं बेस्ट एम्लपायर्स अवार्ड के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में राजस्थान राज्य में उद्यमियों के सामाजिक व आर्थिक विकास के विशिष्ट योगदान के लिए ‘‘बेस्ट गोल्डन जुबली एवार्ड’’ से नवाजा गया।

स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वाई. एस. सिंघवी ने अवगत कराया कि दी एम्पलायर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के स्वर्ण जयन्ती समारोह में राजस्थान के उद्योग मंत्री गजेन्द्रसिंह खिंवसर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसमें एमएसएमई की समस्याओं पर विचार किया गया व युवा उद्यमियों को उद्योग जगत की ओर आकर्षित करने हेतु विचार रखे। कार्यक्रम में स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उदयपुर की ओर से अध्यक्ष वाईएस सिंघवी के अलावा नवाब खान, सुमेश सिंघवी, महेन्द्र शाह, एवं. जीके कोडिया को गोल्डन जुबली अवार्ड की ट्राफी को उद्योग मंत्री महोदय द्वारा प्रदान की गई।  इस अवसर पर स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उद्य़मियो के हितार्थ उद्योगमंत्री को मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। उक्त समाचार एसोसिएशन के विधि सचिव एवं प्रवक्ता दौलतसिंह सिंघवी द्वारा प्रेषित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply