Header Banner

एक घंटे तक बिजली बंद रखेंगे 28 को

BY — March 26, 2015

अर्थ ऑवर 2015

260308उदयपुर। अर्थ आवर डे पर शनिवार शाम अर्थ आवर के तहत एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। उदयपुर में डब्ल्‍यूडब्‍ल्‍यूएफ इंडिया के उदयपुर चैप्टर की ओर से अर्थ ऑवर डे के पोस्टर इंडिया अनप्लग्ड का विमोचन अरविंदसिंह मेवाड़ ने किया।

चैप्टर के अरूण सोनी ने बताया कि गुरुवार को अभियान के तहत आजाद मार्केट सेक्टर 11 एवं डब्ल्‍यूडब्‍ल्‍यूएफ इंडिया उदयपुर के तत्वावधान में वार्ड 15 के पार्षद राजेश वैरागी एवं व्यापारियों ने दीप प्रज्जवलन कर शहरवासियों से बिजली बचाने की अपील की। सेक्टर 14 स्थित छात्रावास एवं कोलोनी के विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास संचालक, द ह्यूमन टच सोसायटी के समाधान जोशी एवं अरूण सोनी की उपस्थिति में ’अर्थ ऑवर’ डे मनाया गया। शनिवार शाम 7 बजे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया उदयपुर द्वारा दीप ज्योति प्रज्जवलित कार्यक्रम एवं संबोधन कार्यक्रम फतहसागर पाल पर होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply