Header Banner

मलबा दिखा, अभिनव नहीं

BY — March 26, 2015

250309उदयपुर। गोवा में मंगलवार रात लापता हुआ नौसेना के क्रेश विमान का मलबा समुद्र तल में मिला है हालांकि उदयपुर निवासी सब लेफ्टिनेंट अभिनव का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। नौसेना ने रेस्‍क्‍यू अभियान तेज कर दिया है। मुंबई से क्रेन मंगवाई गई है जो विमान के मलबे को तल से निकालेगी। उधर गोवा में अभिनव के पिता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मचंद नागौरी मौजूद हैं।

उल्लेंखनीय है कि अभिनव सब लेफ्टिनेंट के पद पर गोवा के डबोलिस में कार्यरत था। मंगलवार रात अभिनव निगरानी विमान में झुंझुनूं की किरण शेखावत, कमांडर निखिल जोशी के साथ नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान दुर्घटनाग्रस्तत हो गया। मछुआरों ने कमांडर निखिल जोशी को बचा लिया। उदयपुर निवासी अभिनव एवं किरण लापता हो गए। उसी दौरान से पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। अभिनव की मां का रो रोकर बुरा हाल है वहीं उसकी बहिन जोधपुर से उदयपुर पहुंच गई। अभिनव के घर कई रिश्ते दार दिन भर मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply