Header Banner

’ओ रे पिया’ नृत्य से थिरके सबके कदम

BY — March 28, 2015

280301उदयपुर. गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा आयोजित हार्मोनी 2015 के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और खूब झूमे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवेन्द्र सरीन व डॉ मधु सरीन थी। निर्णायकगण में डॉ कल्पना गुप्ता, डॉ प्रतिभा मेहता और डॉ अरविंद यादव थे।

कार्यक्रम के पहले चरण में एकल डांस, दूसरे चरण में युगल डांस व तीसरे चरण में ग्रुप डांस था। एकल डांस में यतिन्द्र सिंह, पलक त्रिपाठी व रेणु गर्ग, युगल डांस में हिमांशी सिंह व सुरभि बालानी, प्रियंका राठौड व अच्यूत मेहता, और नेहा शर्मा, ग्रुप डांस में पायरोट चेंप्स, गौरा दादीच एंड ग्रुप और मनोरमा सैनी एंड ग्रुप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ मंजीदर कौर व डॉ मेघना भौमिक ने किया तथा संचालन आकांक्षा, अनुश्री, देवांशी, हिमांशु व अभिषेक ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply