Header Banner

लेफ्टिनेंट अभिनव को पूरे शहर ने नम आंखों से विदाई

BY — March 29, 2015

सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

290313उदयपुर। देश की सेवा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले लेफ्टिनेंट अभिनव को समूचे उदयपुर ने नम आंखों से विदाई दी।

अभिनव की पार्थिव देह रविवार सुबह उदयपुर में भुवाणा स्थित उनके निवास से सेना की गाड़ी में रवाना हुई। इससे पूर्व संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर, पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजली अर्पित की।
290311लेफ्टीनेंट अभिनव का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान से अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पर हुआ। वहां सेना की तीनों कमानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। अभिनव की पार्थिव देह को उनके पिता धर्मचंद नागौरी ने मुखाग्नि अर्पित की। मातमी धुन एवं बंदूकों की सलामी के बीच लेफ्टिनेंट को अंतिम सलामी देते वक्त मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।
290310इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज में लिपटी लेफ्टिनेंट अभिनव की पार्थिव देह को सेना के वाहन में पूर्ण सैनिक अनुशासन के साथ सेना बैंड की मातमी धुन के बीच अंतिम यात्रा के रूप में शहर के भुवाणा, फतहपुरा, सुखाडि़या सर्कल, पंचवटी, चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल, कुम्हारों का भट्टा, दुर्गा नर्सरी, शास्त्री सर्कल होती हुई अशोकनगर मोक्षधाम पहुंची। अंतिम यात्रा का काफिला निकलने से बहुत पहले से ही मेवाड़़ के लाडले के जज़्बे को अंतिम सलामी के लिए आबाल वृद्ध राह में मालाएं, पुष्प आदि लेकर इंतजार कर रहे थे।
290312कृतज्ञ नागरिकों ने अभिनव को अश्रुपूरित श्रद्धांजली अर्पित की। वाहन में पार्थिव देह के साथ अभिनव के पिता धर्मचंद नागौरी, माता सुशीला नागौरी एवं परिजन सवार थे। साथ में अन्य सेना वाहन एवं दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों का काफिला चल रहा था। अशोकनगर मोक्षधाम पर भी आईजीपी आनंद श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।  इस अवसर पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उप महापौर लोकेश द्विवेदी, विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, फूलसिंह मीणा, कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रमुख समाजसेवी दिनेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply