बजरंग सेना ने किया 51 यूनिट रक्तदान

BY — March 30, 2015

300312उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंती पर सात दिवसीय जनजागरूकता समारोह के तहत तीसरे दिन बजरंग सेना की संभाग, शहर एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को लोकमित्र ब्लड बैंक चेटक पर रक्त दान शिविर लगाया गया।

इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा 51 युनिट रक्तदान किया गया। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया इस अवसर पर सुनील कालरा, नाथु सेन, दीपक मेनारिया, भुपेन्द्र सिंह कण्डा, करणवीर सिंह राठौड, इन्द्रजीत, पिंटु नगदा, अशोक गोस्वामी, पुखराज पुरोहित, दिलीप सेन, नरेश नायर, नरेन्द्र सिंह शेखातव, शंकर लाल माली सहित 51 कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। इसके 300 कार्यकर्ताओं ने अपना ब्लड टेस्ट करा अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *