दृष्टि विपन्न बालकों द्वारा नाट्य मंचन 5 को

BY — March 31, 2015

310304उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में माह अप्रेल के प्रथम रविवार को मुंशीप्रेम चंद की कालजयी कथा ‘ईदगाह’ पर आधारित नाटक ‘जश्न-ए-ईद’’ का मंचन किया जायेगा। लेकिन इस बार यह प्रस्तुति बहुत अलग और अनूठी होगी क्योंकि इस प्रस्तुति में जयपुर के दृष्टि विपन्न बाल कलाकार अपनी कला का जौहर दिखायेंगे।

केन्द्र निदेशक श्री फुरकान खान ने बताया कि रंगशाला में आगामी 5 अप्रेल को स्थानीय रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता अशोक बाँठिया व भारत रत्न भार्गव द्वारा निर्देशित यह नाटक, नाटक की विधा में एक अभिनव प्रयोग है। किस प्रकार दृष्टि विपन्न बालक दृश्य संसार की दिल छू लेने वाली इस कहानी को मंच पर प्रस्तुत करते हैं, यह देखना ही दर्शकों के लिये अपने आप में एक हृदयस्पर्शी अनुभव होगा। हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचंद की इस कहानी में दादी और पोते की भावनाओं को जिस सादगी और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है उसी प्रभावी ढंग से बालकों द्वारा इसका मंचन किया जायेगा। इनकी  प्रस्तुति यह सिद्ध कर देगी कि प्रकृति ने इन बालकों को नेत्र से वंचित रखा लेकिन बालकों ने मन की दृष्टि से इस कमी को पूर्ण कर लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *