उदयपुर केसरी दंगल तथा अखाड़ा प्रदर्शन में हैरतअंगेज प्रदर्शन

BY — March 31, 2015

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से जनजागरूकता समारोह

310302उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंति के अवसर पर सात दिवसीय जनजागरूकता समारोह के तहत चैथे दिन मंगलवार को चांदपोल स्थित उस्ताद कर्णसिंह पहलवान श्रीभीम राष्ट्रीय व्यायामशाला में श्रीउदयपुर केसरी दंगल आयोजित किया गया।

उदयपुर केसरी में प्रथम दिलीप कल्याणा, द्वितीय स्थान पर सचित घारू, तृतीय स्थान पर हिमांशु गावरी रहे। संचालक डॉ. दिलीपसिंह पहलवान ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी हीरालाल सोनी, अध्यक्षता डॉ. हेमशंकर दाधीच, विशिष्ट  अतिथि सरदार हाजी मोहम्मद, एडवोकेट फतेह सिंह व कमलेन्द्र सिंह पंवार ने की।
अखाड़ा प्रदर्शन : वीर हनुमान राष्टीय व्यायामशाला के संचालक उस्ताद नरेन्द्र सोनी तथा फतेहसिंह की टीम ने मुखदर, तलवारबाजी, चकरी तथा आंखो पर पट्टी बांध कर अपना प्रदर्शन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *