Header Banner

जुलूस के बाद फिर चमकी सड़कें

BY — April 2, 2015

020404उदयपुर। केटरिंग डीलर्स समिति ने आज भगवान महावीर की जयन्ती पर शहर में महावीर जैन परिषद द्वारा निकाले गये जुलूस के स्वागत में घण्टाघर क्षेत्र में आइसक्रीम के काउन्टर लगाकर सभी श्रद्धालुओं को आइसक्रीम प्रदान की। जुलूस निकलने के बाद० कचरे से अटी सडक़ों को पुन: समिति के सदस्यों ने झाडृ लगाकर पुन: चमका दिया।

समिति के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि समिति अध्यक्ष दिलीप सुराणा के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने सडक़े पुन: साफ कर शहर के श्रेष्ठ नागरिक का दायित्व निभाते हुए जनता को एक सकारात्मक संदेश दिया।  अध्यक्ष दिलीप सुराणा ने बताया कि जयन्ती के अवसर पर ही समिति ने शाम को अंबामाता स्थित मूक एवं बधिर विद्यालय तथा मानव सेवा समिति के साझे में एम.बी.हॉस्पीटल में निर्धन लोगों को भोजन कराया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply