शपथ ग्रहण एवं युवा अलंकरण 19 को

BY — April 4, 2015

040405उदयपुर। भीण्डर मित्र मंडल, उदयपुर की कार्यकार्यकारिणी की शनिवार को कार्यालय में हुई बैठक हुई। 19 अप्रेल शाम 6 बजे सुखाड़िया रंगमंच पर भीण्डर मित्र मंडल का शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक युवा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

अध्यक्ष पंकज गांगावत ने बताया कि भीण्डर मित्र मंडल का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमें अधिक से अधिक भीण्डर के परिवारजनों को इसमें जोड़ा जायेगा। उपाध्यक्ष गुलाब सेन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक समारोह को सफल बनाने हेतु टीम का गठन किया गया। बैठक का संचालन सचिव हितेश व्यास ने किया। धन्यवाद अशोक वया ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *