Header Banner

महापौर ने किया निगम का अचानक निरीक्षण

BY — April 8, 2015

080405उदयपुर। नगर निगम महापोर चन्द्रसिंह कोठारी ने बुधवार प्रातः 9.00 बजे नगर निगम परिसर में स्थित निर्माण गैंग एवं प्रातः 9.30 बजे निगम कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया।

गैंगहट निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी समय पर एवं कुछ समय के पश्चात कार्यालय आए थे। निरीक्षण के दौरान पाया कि निर्माण गैंग से उद्यान में कार्यरत 41 कर्मचारियों में से 5 अनुपस्थित थे। उद्यान शाखा के 33 कर्मचारियों में से 8 एवं निर्माण गेंग में कार्यरत 45 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित थे। कार्यालय निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी निर्धारित समय से 30 से 45 मिनिट लेट आए। उन सभी को कठोर चेतावनी देकर समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये। कार्यालय निरीक्षण के दौरान 42 कार्यरत कर्मचारियों में से एक कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित था। महापौर ने लेट आने वाले कर्मचारियों से उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ आने का समय भी अंकित कराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply