प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को मिलेंगे टेबलेट

BY — April 12, 2015

रोटरी हेरिटेज कराएगा 25 को

rotaryउदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आगामी 25 अप्रेल को विद्यालय स्तरीय नि:शुल्क वृह्द प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के 30 स्कूलों की करीब 50 टीमें भाग लेगी।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में से 6 टीमें फाईनल में पहुंचेगी, लेकिन फाईनल तक पंहुचने से पूर्व उन्हें 5 राउण्ड से हो कर गुजरना होगा। प्रथम तीन टीमों के सभी प्रतिभागियों को टेबलेट व स्कूल को ट्राफी प्रदान की जाएगी। सामान्य ज्ञान पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी प्रतियोगी टीमें स्कूलों की ओर से भेजी जाएगी।
सचिव संजीव जोधावत ने बताया कि प्रतियोगिता का क्विज मास्टर कलकत्ता से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अभिभवक एंव जनता के लिए भी प्रश्न एंव पुरूस्कार रखे गये है। प्रतियोगिता के स्पोन्सर चन्द्रा टोयोटा, रॉयल मनामा मोटर्स, अर्थ डायग्नोस्टिक एंव राहत हॉस्पीटल है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *