सलमान-सोनम शूटिंग के बाद मुंबई रवाना

BY — April 15, 2015

प्रेम रतन धन पायो की हो रही थी शूटिंग

150407उदयपुर। लेकसिटी में पांच दिन से चल रही फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता सलमान खान सुबह की फ्लाइट से मुंबई रवाना हो गए जबकि अभिनेत्री दोपहर तीन बजे की लाइट से मुंबई के लिए निकली।

राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग शिकारबाड़ी, जग मंदिर, सिटी पैलेस, माणक चौक में हुई। इस दौरान शूटिंग के एक गाने में करीब 95 स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। कल फिल्म की शूटिंग पूरी कर सलमान खान होटल पहुंचे जहां से वे सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होटल से नाव द्वारा दूधतलाई छोर पर स्थित जेटी पर पहुंचे जहां से कार में और फिर विमान से 7 बजकर 5 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हुए। इसके बाद अभिनेत्री सोनम कपूर भी दोपहर 3 बजे की फ्लाइट से मुंबई रवाना हुई। गत 10 अप्रेल से उदयपुर में इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर व नील नितिन मुकेश शूट पूरा होने के बाद उदयपुर से चले गए थे। सलमान और सोनम कपूर पर दो दिन से सिटी पैलेस के माणक चौक व जनाना महल में स्थानीय कलाकारों के साथ शूट हुआ। कल शूटिंग पूरी होने के बाद आज सुबह सलमान व दोपहर में सोनम मुंबई रवाना हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *