Header Banner

वृद्धा के पैर काट लूटे जेवर

BY — April 15, 2015

खून बहने से वृद्धा की मौत

murderउदयपुर। शहर के समीप डबोक थाना क्षेत्र में गत रात्रि वृद्धा के दोनों पांवों में पहने चांदी के वजनी कड़े लूटने की नीयत से उसके पैर काट दिए। अत्यरधिक खून बहने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतका के परिजन खेत पर गेहूं निकालने गए थे। जानकारी मिलने पर सुबह एसपी, एएसपी सहित अन्यन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार भैंसड़ा कलां निवासी नानीबाई मेघवाल का पूरा परिवार गत रात्रि मशीन आने पर खेतों में गेहूं निकालने गया था। पीछे से वृद्धा घर पर अकेली थी। उस दौरान कुछ लुटेरों ने वृद्धा के पांवों में पहने चांदी के वजनी कड़े लूटने की नीयत से धारदार हथियार से उसके पांव काट दिए और कड़े निकाल लिए। उसके गले में पहनी हंसली एवं कंदोरा भी ले गए। सुबह परिजन उसे जगाने आए तब दरवाजा बाहर से अटका था। धक्काउ देते ही दरवाजा खुल गया और वृद्धा मरी पड़ी थी। दोनों पांव घुटनों के नीचे से अलग हो चुके थे। परिजनों के साथ पूरा गांव एकत्र हो गया। डबोक थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और उच्चा धिकारियों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply