Header Banner

पद चाहिए तो सक्रिय सदस्य बनाने होंगे

BY — April 18, 2015

भाजपा शहर देहात कार्यकारिणी की बैठक

180406उदयपुर। संगठन में यदि कोई मनोनयन हो गया है और उसने सक्रिय सदस्य नहीं बनाए हैं तो उसका मनोनयन, चयन निरस्त  कर दिया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को भाजपा शहर/देहात कार्यकारिणी सहित सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक में दी गई।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में मण्डलवार संगठन का गठन, मण्डल, वार्ड व बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया, 30 अप्रेल तक सदस्यता अभियान को हर हाल में पूर्ण करना तथा 25 अप्रेल को जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकतम सहभागिता पर चर्चा की गई।
यदि कोई पदाधिकारी सक्रिय सदस्य (100 प्राथमिक सदस्य बना कर) नहीं बना है और यदि उसे पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि बना दिया जाता है तो उसका चयन/मनोनियन निरस्त किया जाएगा। वक्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठजनों को भी सक्रिय सदस्य बनाने की अपील की है। 30 अप्रेल पश्चात राष्ट्रीय संगठन की नीति अनुसार जो करोड़ों सदस्य बनाये उनसे मिलकर पार्टी में उनकी सक्रियता व सहभागिता हेतु महासम्पर्क अभियान मई-जुन-जुलाई माह में पूर्ण किया जायेगा। जयपुर में 25 अप्रेल को अमरूदों के बाग में पार्टी का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मार्गदर्शन देंगे। बैठक में देहात जिलाध्यक्ष, गिर्वा प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल, उपजिला प्रमुख सुन्दरलाल भाणावत, देहात महामंत्री गीता पटेल, भंवरसिंह पंवार, शहर उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, महामंत्री डॉ. किरण जैन, प्रेमसिंह शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती, धरियावर विधायक गौतमलाल मीणा, खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, मावली विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व विधायक बाबूलाल खराड़ी, पूर्व महापौर रजनी डांगी बतौर विशिष्ट अतिथि बैठक में उपस्थित थे। संचालन महामंत्री गीता पटेल व धन्यवाद महामंत्री भंवरसिंह पंवार ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply