भीण्डर मित्र मण्डल का शपथ ग्रहण व युवा अलंकरण

BY — April 20, 2015

एवं युवा अलंकरण समारोह

200410उदयपुर। भीण्डर मित्र मंडल का सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ओडिटोरियम, विश्वविद्यालय परिसर में   शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक युवा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भीण्डर प्रधान श्रीमती यषोधरा कंवर, विषिष्ठ  अतिथि वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर , समाज सेवी और पूर्व नगर पालिका चेयरमेन भीण्डर हातिम अली बोहरा, चॉदमल कण्ठालिया, मदनलाल सोमानी, बगदीलाल नागदा, प्रशान्त अग्रवाल एवं कुबेर सिंह चावड़ा  थे। महामंत्री हितेष व्यास ने बताया कि अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शथप दिलवाई, युवा उद्यमी एवं समाज सेवी मांगीलाल साहू तथा समाज सेवी दिनेष सोनी को युवा अलंकरण से सम्मानित किया गया । भीण्डर प्रधान यषोधरा कंवर को भी प्रषस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, देकर सम्मान किया गया । स्वागत उद्बोधन महामंत्री हितेष व्यास ने दिया।

200411समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति व फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुतिया दी  जिसमें केसरिया बालम पधारो, टूटे बाजुले रे लुम, ये देष है वीर जवानों का, भारत हमकों जान से प्यारा है पर जमकर प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र चौबीसा ने किया । धन्यवाद उपाध्यक्ष गुलाब सेन ने दिया । कोषाध्यक्ष अषोक वया, सहसचिव मोहम्मद हुसैन बोहरा, संगठन सचिव लोकेन्द्र सिंह चावडा, संरक्षक कैलाष सोनी, अनिल पचोरी, नरेन्द्र भोपावत, विजय लुणदिया ने भी विचार व्यक्त किये ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *