Header Banner

मेवाड क्षत्रिय युवा मोर्चा का गठन

BY — April 20, 2015

जितेन्द्र पाल सिंह सिंह अध्यक्ष एवं देशराज सिंह महामंत्री

200405उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर की बैठक सोमवार को बीएन स्कूल परिसर मे प्रताप जयंती समारोह को लेकर हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रबन्ध निदेशक मनोहर सिंह कृष्णावत ने की।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रबन्धक निदेशक तेजसिंह बान्सी, विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह चन्देला ने की। शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत ने बताया कि मेवाड़ क्षत्रिय महासभा का मेवाड़ क्षत्रिय युवा मोर्चा का गठन (हरावल दस्ता) का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष जितेन्द्र पाल सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह चुण्डावत,  उपदेश सिंह चुण्डावत, महामंत्री देशराज सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री धिरेन्द्र सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री  दशरथ सिंह देवडा, शिवराज सिंह सारंगदेवोत,  मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह राणावत को मनोनित किया गया। नगर निगम  उदयपुर तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 20 मई को होने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 475वी जयंती पर युवा मोर्चा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर महाराणा प्रताप जयंती के लिए आम जनता को आमंत्रित करेगा। बैठक में शेर सिंह चौहान, दिलीप सिंह बान्सी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, राजेन्द्र सिंह ताणा, भवानी प्रताप सिंह ताणा, गजेन्द्र सिंह शक्तावत, कुलदीप सिंह झाला,  पुष्पेन्द्र सिंह नरूका, लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत, नरपत सिंह चुण्डावत, योगेन्द्र सिंह शक्तावत,   सहित अनेक मेवाड क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply