परशुराम जयंती पर महाकाल में 1008 दीपक से महाआरती

BY — April 21, 2015

210404उदयपुर। भगवान परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति व विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में दोपहर महाकालेश्वर मंदिर भगवान महाकाल एवं भगवान परशुराम की गुजरात, हिम्मतनगर के जोशी मदन महाराज द्वारा 1008 दीपक से भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन विप्र फाउण्डेशन युवा मंच शहर एवं देहात उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया।

210403केके शर्मा एवं लक्ष्मीकान्त जोशी ने बताया कि इस बार जो पांच दिवसीय भगवान श्री परशुराम जयंती पर शहर-देहात के ब्रह्म परिवारों ने उत्साहपूर्ण उपस्थित देकर ब्रह्म एकता का परिचय देकर भारी संख्या में उपस्थिति शोभायात्रा में ही नहीं अपितु छह दिवसीय कार्यक्रम के प्रत्येक कार्यक्रम पर बोलते हुए केके शर्मा ने सर्व ब्रह्म समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त ब्रह्म समाज को आव्हान किया कि सर्व ब्रह्म समाज को एकता का परिचय देने का समय आ गया है। इस अवसर पर ब्रह्म समाज के लक्ष्मीकान्त जोशी, सत्यनारायण पालीवाल, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, डॉ. अंशु माली (जोशी), भंवरलाल मंगरोप, प्रेमनारायण जोशी, श्याम सुन्दर शर्मा व चाणक्य परिवार के नटवरलाल शर्मा, विप्र फाउण्डेषन युवा मंच के अमित पालीवाल, अषोक जोशी, जगदीश पालीवाल, मुकेश जोशी, विजय शर्मा, कपिल नागदा, यशवंत व्यास, प्रदीप शर्मा, विप्र फाउण्डेशन महिला मंच की अध्यक्ष संगीता व्यास, चन्द्रकान्ता मेनारिया, चित्रा मेनारिया, कुसुम शर्मा सहित ब्रह्म समाज एवं विप्र फाउण्डेशन के सभी सक्रिय सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को उत्कृष्ठ बना कार्यक्रम को सफल बनाया।

210403

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *