भव्य समोशरण देख कर श्रावक आल्हादित

BY — April 25, 2015

पायड़ा पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव में ज्ञानकल्याणक

250406उदयपुर। पायड़ा स्थित श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायड़ा (आयड़-केशवनगर) के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सांवलिया गार्डन में ज्ञान कल्याणक महोत्सव के तहत नित्याभिषेक पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई।

250407मीडिया प्रभारी संजय गुडलिया ने बताया कि सुबह ज्ञान कल्याणक की पूजा अर्चना की गई। भगवान की संस्कार विधि की गई एवं सुंदर समोषरण की रचना की गई। इसमें भगवान की दिव्य देषना हुई। समोषरण में सप्तम पट्टाचार्य आचार्य अनेकांत सागर एवं मुनि प्रबल सागर, आर्यिका सुभूषणमति माताजी, श्रावक-श्राविकाएं, इंद्र-इंद्राणियां, पषु-पक्षी आदि ने भाग लिया। शाम को हुई महाआरती प्रकाष मुकेष गुडलिया ने की।
प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं. धर्मचंद शास्त्री ने सम्पूर्ण क्रियाओं में सक्रिय सहयोग किया।

250408समारोह में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक रमेषचंद्र चिबोड़िया, अध्यक्ष प्रकाषचंद्र अदवासिया, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दलावत, महामंत्री अनिल सकरावत, कोषाध्यक्ष, पद्मप्रभु दिगम्बर जैन समाज पायड़ा के अध्यक्ष रमेशचंद्र पद्मावत ने सहयोग दिया।
आज: रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक के तहत सुबह नित्याभिषेक पूजा के बाद सुबह मोक्ष कल्याणक की विधि की जाएगी। इसके बाद लड्डू चढ़ाया जाएगा। फिर विष्व शांति महायज्ञ करने के बाद भगवान को मंदिर में विराजित किया जाएगा और मंदिर पर कलष एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद महाभिषेक के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *