मालवी सौधर्म इन्द्र, ककावत बने कुबेर

BY — April 26, 2015

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन
श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 24 से

260408उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास स्थित हीरामन टावर सेक्टर 14 में 24 से 28 मई तक होने वाले श्री चिंतामणि पार्ष्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों का चयन सरलमना मुनि धैर्य सागर महाराज के सान्निध्य में रविवार को किया गया। प्रमुख रूप से इसमें सौधर्म इन्द्र के लिए हीरालाल मालवी तथा धनपति कुबेर के लिए भंवरलाल ककावत चयनित हुए।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा। इससे पूर्व मुनि पुलक सागर का उदयपुर प्रवेष 17 मई को सुबह 8 बजे होगा।
श्री चिंतामणि पार्ष्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संजय गुडलिया ने बताया कि प्रदीप सेलावत यज्ञनायक, महावीर बादरमल देवड़ा इषान इन्द्र, मांगीलाल मालवी सनत इन्द्र, राजेन्द्र कोठारी महेन्द्र, जमनालाल पंचोली ब्रज, वीपी जैन ब्रमोतर, अषोक कुमार लावंत, गणेषलाल कापिष्ठ, लक्ष्मीलाल मालवी शुक्र, ख्यालीलाल महाषुक्र, विनोद कुमार सतार, सुरेष कुमार सहस्रार, गजेन्द्र देवड़ा आणत, मांगीलाल प्राणत, रोषन पदमावत आरण, बादरमल देवड़ा इच्छुलेन्ह तथा मुख्य भोजन दातार के रूप में निर्मल कुमार मालवी का चयन किया गया। भगवान के माता-पिता का जिम्मा शारदादेवी-मोहनलाल को मिला।
260409प्रतिष्ठाचार्य धरियावद के हंसमुख जैन ने बताया कि पाषाण मूर्तियों में भगवान का स्वरूप स्थापित करने के लिए उनके पंचकल्याणक संस्कार आरोपित किए जाते हैं। इसी को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कहते हैं। मूर्ति में गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, केवल ज्ञान कल्याणक एवं मोक्ष कल्याणक की क्रियाविधि के अनुसार यंत्र, मंत्र तथा तंत्र द्वारा संस्कार आरोपित किये जाते हैं। इससे पाषाण एवं धातु की मूर्तियों में प्रबल शक्ति एवं तेज का संचार होता है। इसके फलस्वरूप भक्तजन इन मूर्तियों की पूजा कर सुख समृद्धि व शांति प्राप्त करते हैं। यही पंचकल्याणक का महत्व है।
समिति के अध्यक्ष हीरालाल मालवी ने बताया कि यहां ईंट-पत्थर की दीवारों के साथ संस्कारों का षिलाएं खड़ी की गई हैं जो हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित कर धर्म के नजदीक लाने का काम करेगी।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप सेलावत ने बताया कि 24 मई को ध्वजारोहण व गर्भकल्याणक, 25 मई को जन्मकल्याणक, 26 मई को तप कल्याणक, 27 मई को ज्ञान कल्याणक एवं 28 मई को मोक्ष कल्याणक होगा।
समिति के कार्याध्यक्ष मुकेष आंचलिया व महामंत्री वीपी जैन ने बताया कि हीरामन टावर में हाउसिंग सोसायटी का सामूहिक नूतन गृह प्रवेष 30 अप्रेल को किया जाएगा। इस क्रम में 27 अप्रेल को डांडिया कार्यक्रम, 29 अप्रेल को रात्रि जागरण व 30 अप्रेल को पूर्णाहुति व मंगल गृह प्रवेष होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *