Header Banner

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

BY — April 28, 2015

प्रेमी के साथ रहने के कारण था परेशान

280407उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ भागी विवाहिता पर उसके पूर्व पति ने साथियों के साथ मिलकर चाकूओं से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार विवाहिता सुभाषनगर निवासी विमला नाथ की शादी समाज के शिवनाथ से हुई थी। कुछ समय तक वह पति के साथ रही लेकिन बाद में इसका सम्पर्क मादड़ी निवासी मुकेश प्रजापत नामक युवक से हुआा दोनों भाग निकले और शादी कर ली। इसके बाद से वह मुकेश के साथ रह रही थी। शिवनाथ पत्नी के भाग जाने से काफी परेशान था और तलाश कर रहा था। पता चलने के बाद वह मंगलवार को अपने साथियों दिनेशनाथ, हिम्मत व अन्य के साथ किराए पर रह रहे मुकेश व विमला के घर उमरड़ा पहुंचा। विमला उस समय खाना बना रही थी। मुकेश काम से बाहर गया था। आरोपियों ने घर मे घुसकर विमला पर तलवार व चाकूओं से हमला कर दिया। कई वार से विमला के चेहरे, सिर, गाल, कमर व दोनों जांघों पर गंभीर चोटें आई। विमला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी तलवारें लहराते हुए फरार हो गए। पड़ोसियों ने मुकेश को सूचना दी। वह आया और एम्बुलेंस में चिकित्सालय ले गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए ऑपरेशन किया। विमला की स्थिति गंभीर है। थानाधिकारी छगन पुरोहित चिकित्सालय गए और जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply