Header Banner

दिखाई प्रतिभा छात्राध्यापिकाओं ने

BY — May 1, 2015

साहित्यिक व सांस्कृातिक स्पार्धाओं का आयोजन

010504उदयपुर। विद्या भवन बीएड व एमएड छात्राध्यापिकाओं के लिए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. अरविन्द आशिया एवं एमएस खत्री ने दीप प्रज्जवल कर किया।

प्रसार विभाग के प्रभारी डॉ. आशिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साहित्यक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शैक्षिक क्रम का एक महत्वपूर्ण अंग है और मानव संस्कृति में इन साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का हस्तान्तरण एक बहुत अनिवार्य प्रक्रिया है। इसीलिए अगली पीढ़ी में इन सभी धरोहरों का हस्तान्तरण होना चाहिये। संस्कृति मानव सभ्यता की आधारशील है। शिक्षकों को इस हस्तान्तरण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के रंगोली, समूह नृत्य, कविता, फैंसी डेªस, एकल गीत, क्राफ्ट प्रतियोगता और एकल नृत्य प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया।
010505कार्यक्रम  के परिणामों में कविता प्रतियोगिता में प्रथम हेतल वर्मा और जितेन्द्र दान, द्वितीय अनुराधा मेनारिया और तृतीय दर्शिका श्रीमाली, रंगोली में प्रथम प्रिया सुथार, द्वितीय हेमलता राव और तृतीय चन्दा शर्मा, समूह नृत्य में प्रथम विनोद, द्वितीय कोमल और तृतीय मैना और समूह, फेन्सी ड्रेस में प्रथम चन्दा शर्मा, द्वितीय हेमलता राव और तृतीय हेमलता मीणा, एकल गीत में प्रथम कीर्ति सोलंकी, द्वितीय दामिनी वसीटा और तृतीय विनोद कंवर, क्राफ्ट में प्रथम नाजनीन, द्वितीय हेमलता राव और तृतीय चन्दा शर्मा, एकल नृत्य में प्रथम कृति आमेटा, द्वितीय हेतल वर्मा और तृतीय प्रवीण सन्वेसा रहे। संयोजन डॉ.स्मिता पंचौली द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रो. सुषमा तलेसरा ने दिया। मंच संचालन संतोष गहलोत और शमीम कादर ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply