Header Banner

निसान माइक्रा एक्टिव अब एयरबैग के साथ

BY — May 5, 2015

050506उदयपुर। चार पहिया वाहन निर्माता निसान इंडिया कम्पनी ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने हेतु अपनी बहुचर्चित हैचबैक निसान माइक्रा एक्टिव को स्टैण्डर्ड ड्राईवर साईड एयरबैग के साथ बाजार में जारी किया है। अब यह ड्राईवर साईड एयरबैग माइक्रा एक्टिव के सभी वैरियंट में उपलब्ध रहेंगे।

कम्पनी के स्थानीय डीलर निधि कमल निसान कं.प्रा.लि. के महाप्रबन्धक हेेमेन्द्र सिंह ने बताया कि निसान कम्पनी ने भारतीय बाजार में उक्त एयरबैग ला कर एक अनोखी पहल की है क्योंकि बाजार में अब तक इस सेंगमेंट में बेसिक मॉडल में ये एयरबैग्स उपलब्ध नहीं थे। एयरबैग  के आ जाने से यह कार अन्य कारों की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जा रही है। साढ़े चार लाख रूपयें से प्रारम्भ होने वाली निसान माइक्रा एक्टिव अत्यधिक आरामदायक एवं भव्य फीचर्स से परिपूर्ण है। उकत कार 1.2 लि. पेट्रोल इंजिन में ही उपलब्ध है जो कि 68 पीएस का शानदार पावर देती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply