Header Banner

ओम बन्ना के जयकारों से गूंजा शहर

BY — May 5, 2015

ठाट से निकली ओम बन्ना की शहर में सवारी

050508उदयपुर। ओम बन्ना सेवा संस्थान बलीचा की ओर से मंगलवार को शहर में ओम बन्ना के भक्तों ने ठाट-बाट से शोभायात्रा निकाली। इसमें ओम बन्ना पर बन रही फिल्म के निदेशक व ओम बन्ना का रोल निभा रहे अभिनेता भी शोभा यात्रा में बुलेट गाडी पर चल रहे थे।

ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपी सिंह आकवा ने बताया कि शोभायात्रा को दोपहर 4 बजे सेवाश्रम चौराहे से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कमलेन्द्र सिंह पंवार, गजपाल सिंह राठौड़, कुन्दनसिंह मुरोली व मनीष मेहता ने हरी झण्डी देकर रवाना किया। शोभायात्रा शहर के सूरजपोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार, घण्टाघर, बडा बाजार, अस्थल मन्दिर, उदियापोल, पारस चौराहा, गोवर्धन विलास होते हुए बलीचा गांव पहुंची। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा तथा आरती भी की गई व जगह-जगह शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई।
05050959 किलो का केक काटा : बलीचा गांव में प्रमोद सामर, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष तख्त सिंह शक्तावत, आरपी सिंह आकवा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कमलेन्द्र सिंह पंवार तथा सैंकडो भक्तों की मौजुदगी में केक काटकर सभी को वितरित किया गया तथा महापरसादी का आयोजन किया गया तथा देर रात तक भजन संध्या चली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply