Header Banner

गीतांजलि का निशुल्क चिकित्सा शिविर डींगरी में

BY — May 14, 2015

gmchउदयपुर. गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा 15 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डींगरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षदीप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ़ऋषि मेहता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीक्षा शर्मा एवं जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ मधुसुदन निःशुल्क परामर्श देंगें। शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग द्वारा मोतियाबिन्द, नाखूना व नासूर की सर्जरी, शिशु रोग विभाग द्वारा भर्ती (जनरल वार्ड में) तथा स्त्री विभाग में स्त्री एवं प्रसूति रोग से सम्बन्धित सभी प्रकार के ऑपरेशन तथा भर्ती (जनरल वार्ड में हॉस्पिटल परिसर में), सामान्य जांचें तथा गर्भवती महिलाओं के लिये सभी प्रकार की लेब की जांचे एवं सभी प्रकार के सामान्य व सिजेरियन प्रसव निशुल्क होगा। इसके साथ ही शिविर में आए रोगियों के लिए ब्लड एवं शुगर जांच निशुल्क होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply