सुबह माटी पूजन, शाम को शस़्त्र पूजन व अखाड़ा प्रदर्शन

BY — May 14, 2015

भीण्डर मित्र मण्डल मोटियार परिषद ने की हल्दीघाटी माटी की पूजा

140502उदयपुर। नगर निगम तथा मेवाड क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम सुबह हल्दी घाटी की माटी के पूजन से हुआ। भीण्डर मित्र मण्डल राजस्थानी मोटियार परिषद के कार्यकर्ता प्रातः खमनोर स्थित हल्दीघाटी जाकर वहां की माटी को सर माथे लगाकर नमन किया।

रक्त तलाई पर हल्दी घाटी स्थित राम सिंह तंवर एवं उनके पुत्रों की छतरी के समीप पुष्पांजली अर्पित कर वही पास हल्दी घाटी की माटी की पूजा अर्चना की तथा हल्दी घाटी की पवित्र माटी लेकर आये जिसे शोभा यात्रा में शामिल सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद हल्दीघाटी स्थित महाराणा प्रताप के प्रिय घोडे चेटक के समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की। माटी पूजन कार्यक्रम में राजस्थानी मोटियार परिषद के सम्भाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, भीण्डर मित्र मण्डल के अध्यक्ष पंकज गांगावत, उपाध्यक्ष गुलाब सेन, मुस्तन बोहरा, मोटियार परिषद के डॉ. दिलीप सिंह चौहान, जाजी मेघवाल, के.के. नाहर, व प्रशान्त भण्डारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखाड़ा प्रदर्शन व शस़्त्र पूजा : हिन्दू महासेना टाईगर फोर्स व औंकारेश्वर व्यायामशाला की ओर से गुरूवार को कालका माता मन्दिर हाथीपोल पर श्याम बाबा के नेतृत्व में शस्त्र पूजन व अखाड़ा प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर तेज सिंह बान्सी,  कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत, सह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी, अध्यक्ष  डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत,  महामंत्री कुन्दन सिंह भाटी, कमलेन्द्र सिंह पंवार, किशोर जायसवाल, बलवन्त सालवी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *