फ्रेट बीट्स का निशुल्क समर कैंप आरंभ

BY — May 15, 2015

150501उदयपुर। फ्रेट बीट्स स्कूल ऑफ म्यूज़िक की ओर से उदयपुर में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसके तहत ग्रीष्मावकाश में बच्चों को स्पेनिश गिटार एवं ड्रम्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेलिब्रेशन मॉल में होने वाली ये कक्षाएं समर कार्निवाल का ही एक अंग है।

फ्रेट बीट्स स्कूल ऑफ म्यूज़िक के संस्थापक अश्विनी बग्गा के अनुसार प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ड्रम्स एवं प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को स्पेनिश गिटार की कक्षाएं शाम 6 से 8 बजे तक होंगी। समर कैंप 31 मई तक आयोजित किया जाएगा तथा पंजीकरण शुल्क के अलावा प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *