Header Banner

दोहित्र ने खींचे थे नानी के टॉप्स

BY — May 18, 2015

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गत दिनों घर में घुसकर अकेली वृद्धा के कान के टॉप्सत खींचकर ले जाने के मामले में पुलिस ने उसके दोहित्र को गिरफ्तार किया है। दोहित्र ने भी टॉप्सर खींचना स्वीेकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सेक्टार 6 बप्पाय रावल नगर निवासी केसर बाई गत दिनों अपने मकान में सो रही थी। दोपहर में एक लुटेरा घर में घुसा और वृद्धा के कान से टॉप्स खींचकर ले गया। वृद्धा लहुलूहान हो गई। लूट की जानकारी पास में ही रहने वाली उसने अपनी पुत्री को दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को शंका हुई कि वारदात में उसके दोहित्र का हाथ है। पूछताछ के दौरान पहले तो दोहित्र काफी देर तक गुमराह करता रहा फिर अंत में सच बोल दिया और टॉप्स छीनना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने टॉप्स बरामद कर लिए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply