Header Banner

पर्यटकों ने लिया पारंपरिक कला का लुत्फ

BY — May 18, 2015

विश्व संग्रहालय दिवस पर हुए आयोजन

180505उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सोमवार को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से सिटी पैलेस संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत किया गया। साथ ही मेहंदी, टेराकोटा एवं कठपुतली प्रदर्शन का आयोजन भी किया गया।

180506इस अवसर पर प्राप्त प्रवेश टिकटों की राशि का यहां राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, (शंभू रत्न पाठशाला) जगदीश चौक के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाएगा। फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पर्यटकों को मेवाड़ की परंपरा की अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए यहां सिटी पैलेस संग्रहालय में पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत किया गया। संग्रहालय के मोती चौक में पारंपरिक कलाकार अलग-अलग प्रभाग में उन्हें मेहंदी, टेराकोटा एवं कठपुतली प्रदर्शन के साथ मनोरंजन ही नहीं वरन् इस परंपरा की जानकारी भी दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply