हल्दीघाटी की माटी से तिलक कर पर्यटकों का स्वागत

BY — May 19, 2015

प्रताप के शौर्य एवं वीरांगना पन्नाधाय के बलिदान को नमन

190505उदयपुर। नगर निगम तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्त्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 475 वीं जयन्ती समारोह के 7 वें दिन लॉयन्स क्लब महाराणा के कार्यकर्ताओं ने सुबह सिटी रेलवे स्टेशन आने वाले पयर्टक के भाल पर हल्दीघाटी की बलिदानी माट्टी से तिलक किया।

कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष चेतन चौधरी, प्रेम सिंह शक्तावत, अशोक जैन, राजेश शर्मा, संजय कोठारी, विपिन लोढा, राकेश चक्रवर्ती,, डॉ, राजेन्द्र सिंह जगत, दीलिप सिंह बान्सी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, कमलेन्द्र सिंह पंवार, घनश्यारम सिंह भीण्डर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रीराम बजरंग सेना के कार्यालय पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर याद किया गया। संस्थापक ख्यालीलाल रजक ने बताया कि पन्नाधाय का त्याग और अनुपम बलिदान, कर्तव्य और साहस के समक्ष पन्नाधाय ने ममता का त्याग किया और राजकुमार उदयसिंह के जीवन को बचा लिया। अपने पुत्र के प्राणों की बलि देकर वचन रक्षा में अपने पालित स्वामी पुत्र को बचाया ही नहीं बल्कि मेवाड़ का अधिपति भी बनाया। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह कण्डा, पुखराज सिंह राजपुरोहित, गेहरी लाल सुथार, शिवशंकर सुथार, उमेश नागदा, मांगीलाल गोराणा, डॉ राजेन्द्रसिंह जगत, दिलीप सिंह बांसी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, महेन्द्रसिंह चौहान,घनष्याम सिंह भीण्डर ने भी नमन किया।
आज : सुबह 7 बजे मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की और से पुष्पाजंली अर्पित की जायेगी। पुष्पांजलि के पश्चात चेटक सर्कल चौराहे से प्रातः 7.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के चेटक सर्कल से शोभा यात्रा रवाना होकर हाथीपोल, घण्टागर, बड़ाबाजार, अस्थल मंदिर, सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार, बैक तिराहा व देहलीगेट होते हुए समापन नगर निगम प्रांगण में होगा, जहां सभागार में मुख्य समारोह होगा।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़,  सांसद अर्जुन लाल मीणा, गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *