Header Banner

गृहमंत्री ने जारी किया राजकॉप सिटीजन मोबाइल ’ऐप’

BY — May 19, 2015

पोस्टर का विमोचन भी

190506उदयपुर। गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में राजस्थान पुलिस द्वारा नागरिकों के उपयोग हेतु राजकॉप सिटीजन मोबाइल ’ऐप’  जारी करते हुए पोस्टर का विमोचन किया।

यह अपग्रेडेड वर्जन उपयोगकर्ता को आपातकाल में एक टच पर पुलिस से सम्पर्क कर सुरक्षा प्राप्त करने के साथ ही अन्य अनेक सेवाएं उपलब्ध करायेगा। इसमें एक टच पर 100 व महिला हेल्प लाईन पर डायल करना, किरायेदार व घरेलू नौकर का चरित्र सत्यापन, रजिस्ट्रेषन नम्बर की मदद से वाहन की पूरी सूचना तथा अपराध की सूचना देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस अवसर पर एसीएस ए. मुखोपाध्याय, डीजी मनोज भट्ट, एडीजी नवदीप सिंह, आईटी शासन सचिव अखिल अरोरा, निदेशक स्टेोट क्राइम रिकार्ड्स ब्यू,रो कपिल गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply