Header Banner

प्रदर्शनी में बढ़ा पुस्तक प्रेमियों का रूझान

BY — May 19, 2015

सिटी पैलेस में सात दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी

190501उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में शुक्रवार से सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई। मंगलवार को प्रदर्शनी में स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेकों पुस्तकों को सराहा तथा खरीददारी की। प्रदर्शनी में आगमन नि:शुल्क है।

महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी में पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। पुस्तक प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम के गणेश चौक स्थित छोटा दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बड़ी पोल से होगा। प्रदर्शनी का समापन 21 मई को होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply