Header Banner

त्रिवेदी देहात व पालीवाल नगर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष

BY — May 24, 2015

240502उदयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा देहात एवं नगर शाखा के जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय प्रतिनिधियों के चुनाव राजस्थान महिला परिषद् के खचाखच भरे हाल में निर्वाचन अधिकारी सत्यदेव श्रीमाली एवं देहात के निर्वाचन अधिकारी प्रेमशंकर बोहरा के निर्देशन में हुए।

करतल ध्वनि से किशन त्रिवेदी को महासभा का देहात अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रोशनलाल नागदा एवं जगदीशराज श्रीमाली सर्वसम्मति से प्रान्तीय प्रतिनिधि चुने गए। नगर शाखा के निर्वाचन अधिकारी सत्यदेव श्रीमाली के निर्देशन में शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पालीवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। महेशचन्द्र श्रीमाली एवं लक्ष्मीनारायण पण्ड्या प्रान्तीय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव के पूर्व हुई सभा को रोशन नागदा, किशन त्रिवेदी, जगदीशराज श्रीमाली, कालूलाल जोशी, मोहन औदिच्य, लक्ष्मीनाराण पुरोहित, लक्ष्मीनाराण पण्ड्या, कौशल नागदा, पंकज पालीवाल, मदन पंडित, विवेक वशिष्ठ सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply