रूचि मिसेज और जूही मिस सृजन

BY — May 26, 2015

महावीर युवा मंच संस्थान का ग्रीष्मकालीन शिविर सृजन-2015

260506उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में आयोजित मिस एवं मिसेज सृजन स्पर्धा में रूचि गन्ना मिसेज एवं जूही जैन मिस सृजन के रूप में चयनित हुईं।

260505प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि स्पर्धा में शहर की करीब 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनका चयन परिचय राउंड, टेलेन्ट राउंड, प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ। विभिन्न राउंड से गुजरने के बाद मिसेज सृजन के खिताब पर रूचि गन्ना ने कब्जा जमाया। मिसेज सृजन रनर अप विनीता जैन एवं सोनिया कंठालिया रही वहीं मिस सृजन के खिताब पर जूही जैन ने कब्जा जमाया। मिस सृजन रनर अप पारूल पोरवाल एवं कृति पोरवाल रहीं। सांत्वना पुरस्कार व्योमा जैन एवं मोना लोढ़ा को मिला।
260507गलुण्डिया ने बताया कि चॉकलेट स्पर्धा में रीना, व्योमा जैन एवं दीपिका भंडारी विजयी रहीं। निर्णायक अनु नवेदिया, फिरोज खान, आषा कोठारी एवं सुषमा इंटोदिया थीं। कार्यक्रम में प्रमिला दलाल, मंजू फत्तावत, कुसुम जारोली, स्नेहलता वागरेचा, सुमन डागर, उर्मिला नागौरी ने सहयोग दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *