Header Banner

राष्ट्रीय खिलाड़ी वत्सल ने पढ़ाई में भी बनाया रिकॉर्ड

BY — May 26, 2015

260502उदयपुर। पढ़ोगे, लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे, कूदोगे तो होंगे खराब……’’ वर्षों से चली आ रही इस कहावत को झुठलाया है उदयपुर के एमडीएस स्कूल के बारहवीं के वाणिज्य संकाय के छात्र वत्सल गांधी ने जिन्होंने न सिर्फ खेल में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि अर्जित की है अपितु पढ़ाई में भी अव्वल स्थान प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार लॉन टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वत्सल ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 94 फीसदी अंक अर्जित कर आदर्श स्थापित किया है। वत्सल ने 2014-15 में 60वीं नेशनल स्कूल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया साथ ही वाणिज्य संकाय में 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर उन्हांने सभी छात्रों के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। वत्सल ने दोनो ही क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply