निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर 21 को

BY — May 27, 2015

270505उदयपुर। सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल राजकोट की ओर से पूर्व की भांति इस बार भी चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में निशुल्क  हृदय रोग शिविर 21 जून को लगाया जाएगा। इसका समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर का लाभ हृदय रोग से पीडि़त गरीब व निःशक्तजन उठा सकेंगे।

सत्य साई हार्ट हॉस्पीटल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज भिमानी ने बताया कि शिविर में उन्हीं व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार से कम तथा उम्र 2 से 60 वर्ष तक की होनी चाहिए। शिविर में हार्ट की जन्मजात समस्या एएसडी, वीएसडी, पीडीए, हृदय में छेद, बाईपास (सीएबीजी) की समस्या से ग्रसित मरीज इस कैम्प का फायदा उठा सकते हैं। पंजीयन के लिए 9414158819 पर सम्पर्क साधा जा सकता है। इसके लिए दूरभाष 0294-5132641 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इस शिविर में उदयपुर सहित दूरदराज के इलाकों से भी लोग लाभ ले सकेंगे। राजकोट स्थित हॉस्पीटल में अब तक हर प्रकार की कार्डियक सर्जरी निशुल्क की जाती रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *