मेयर साब, बिना भेदभाव हटाओ अतिक्रमण

BY — May 27, 2015

270509उदयपुर। नगर निगम की कनिष्ठ अभियंता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अतिक्रमी का मकान आज निगम के अतिक्रमण दस्ते ने गिरा दिया। निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा था। हालांकि अतिक्रमण हटाने के साथ लोगों में यह चर्चा भी रही कि पूर्व में शहर में हटाए गए अतिक्रमण और इसमें काफी फर्क रहा। पूर्व में हटाए गए अतिक्रमणों में छतों में सिर्फ छेद करके अतिक्रमी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया वहीं इस अतिक्रमण की छतें पूरी तरह गिरा दी गईं।

270510उल्लेखनीय है कि अवैध निर्माण हटाने की मुहिम के तहत बुधवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने अम्बामाता स्कीम में बिना अनुमति ओमप्रकाश सेन/गोविन्दलाल द्वारा किये अवैध निर्माण को निगम ने ध्वस्त कर दिया। पूर्व में कार्य रुकवाया गया, नोटिस दिए गए लेकिन निरन्तर उल्लंघन होता रहा। गत सप्ताह कनिष्ट अभियन्ता खुशबू जोशी के साथ निर्माणकर्ता ने अभद्रता की। निगम ने संबधित थाने में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया तब से निर्माणकर्ता फरार है। आज निगम ने दो जेसीबी, कम्प्रेशर, गैस कटर से लेबर के मार्फत भवन को तोड़ दिया।
कार्यवाही के दौरान एवीवीएनएल का इलेक्ट्रिक पोल भी टूट गया तथा विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई जिसे बंद करवाई गई। दोपहर बाद पोल बदलने का कार्य आरम्भ किया गया। मौके पर सहायक अभियन्ता मधुश्याम चौबीसा, राजस्व निरीक्षक नितेश भटनागर, तरंग यादव, कनिष्ठप अभियन्ता खुशबू जोशी मय अम्बा माता पुलिस थाने का जाब्ता मौजूद था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *