Header Banner

तीन विद्यार्थियों का कैम्‍पस प्‍लेसमेंट में चयन

BY — May 28, 2015

280501उदयपुर. गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्राईवेट लिमिटेड में 3 विद्यार्थियों का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर उदयपुर लोकेशन के लिए हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया की गिट्स ने पूरे पायरोटेक ग्रुप के साथ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट क्षेत्र में योगदान के लिए एमओयू साईन किया हैं। कम्पनी द्वारा विद्यार्थियों का तकनीकी पद पर चयन किया गया। कम्पनी से आए सीनियर मेनेजर कुलदिप सिंह राठौड एवं एच आर मेघा ने सबसे पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को चुना एवं अंत में तकनीकी एवं एच आर राउण्ड के माध्यम से 3 विद्यार्थियों को चयनित किया। चयनित विद्यार्थियों में बी.टेक मेकेनिकल से अवदेश शर्मा, इलेक्ट्रिकल से राजेश शर्मा एवं इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन से अमित चास्टा है। इनका पैकेज 1.2 से 1.8 लाख होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply