Header Banner

उदयपुर में जल्द खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस

BY — June 1, 2015

उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के भी करेंगी प्रयास
जैन नहीं पहुंचे सामर के स्वागत के लिए

010607उदयपुर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का उदयपुर दौरा दो नई सौगातें दे गया। उन्हों ने अपने एक दिनी दौरे में पत्रकारों से बातचीत में उदयपुर में पासपोर्ट कार्यालय वापस खोलने की घोषणा की। साथ ही उदयपुर से जयपुर फ्लाईट भी शुरू करवाने के प्रयास की बात कही।

सांसद अर्जुन मीणा ने 24 जून को पासपोर्ट दिवस पर आरंभ होने की संभावना जताईा इससे पूर्व कल उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा ने अपने दौरे में अगले अक्टूबर में उदयपुर को चार नई ट्रेनों की सौगात मिलने की बात कही थी।
नहीं आए जैन : टाउनहाल में हुई सभा में मंच से संचालन कर रहे मोतीलाल डांगी ने प्रमोद सामर के स्वाटगत के लिए जब कुंतीलाल जैन का नाम पुकारा तो जैन दूर ही बैठे रहे और नहीं आए। इसके बाद उपमहापौर लोकेश द्विवेदी मंच पर माला लेकर पहुंचे और सामर को पहनाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply