Header Banner

बिहार में बहुमत से बनाएंगे सरकार : शाहनवाज

BY — June 2, 2015

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहहनवाज हुसैन उदयपुर पहुंचे

020607उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने बलबूते पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वे मंगलवार शाम यहां महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंहने कहा कि बिहार की जनता केंद्र सरकार के द्वारा किये गए एक वर्ष में अनेक जन कल्याणकारी कार्यों पर विश्वास करते हुए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी में विश्वानस जताया है। एयरपोर्ट पर हुसैन का स्वागत देहात जिला महामंत्री भंवरसिंह पंवार, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, देवीलाल सालवी, अल्पसंख्य्क मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन आदि ने किया। प्रवक्ता चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि वे निजी यात्रा पर उदयपुर आये हैं जो 6 जून तक यहां रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply