Header Banner

स्वच्छता से रहेगा हर शहरवासी निरोगी

BY — June 5, 2015

050604उदयपुर। भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में छाछ वितरण के दौरान आयोजित की जा रही एक सोच स्वच्छता की ओर विषयक प्रतियोगिता में कल कलकता के डॉ.मैसी विजेता रहे। जिन्हें अतिथियोंं ने पुरूस्कृत किया।

प्रतियोगियों ने अपने विचार  प्रकट करते हुए लिखा कि बढ़ती आबादी में स्वच्छता आज के दौर में महत्वपूर्ण हो गयी है और ऐसे में यदि हम स्वयं स्वच्छता रख कर दूसरों को प्रेरित करेंगे तो नि:संदेह प्रत्येक शहरवासी निरोगी रहेगा।
परिसंघ के संरक्षक इन्दर सिंह मेहता ने बताया कि शनिवार प्रात: साढ़े दस बजे गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया परिसंघ द्वारा लगाये गये छाछ वितरण शिविर का एवं स्वच्छता विषय पर जनता द्वारा अब तक दिये गये संदेशों का भी अवलोकन करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply