Header Banner

डायबिटीज में कारगर है आंवला, हल्दी, करेला : औदिच्य

BY — June 6, 2015

060607उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत आज शिविर प्रातः 9 बजे से 11.30 बजे तक निशुल्क डायबिटीज जांच औषधालय मे की गई। शिविर में 118 महिला पुरूशों रोगियों ने जांच करवाई। जिसमें अधिकांश में डायबिटीज रोग पाया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) षोभालाल औदीच्य ने बताया कि आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयासार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर साथ ही आलू, चावल, दही, मिठाई, ज्यूस से परहेज करना चाहिए व आयुर्वेद में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर डायबिटीज से बचा जा सकता है। इस अवसर पर डायबिटीज से बचने के उपायो के बारे में पेम्पलेट भी वितरित किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply