कटारिया ने सराहा छाछ वितरण कार्यक्रम को

BY — June 6, 2015

060605उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में छाछ वितरण को सराहते हुए कहा कि मंहगाई एवं मिलावट के इस दौर में परिसंघ की महिला सदस्याओं द्वारा घर पर ही निर्मित छाछ का निर्धन एंव तिमारदरों को नि:शुल्क वितरण किया जाना एक पुनीत कार्य है।

उन्होंने आज छाछ वितरण शिविर का अवलेाकन करते हुए उक्त बात कहीं। परिसंघ की प्रवक्ता प्रणिता तलेसरा ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित की जा रही एक सोच स्वच्छता की ओर विषयक प्रतियोगिता में जनता के भाग लेने के अति उत्साह को देखते हुए अब परिसंघ ने प्रतिदिन तीन विजेताओं को पुरूस्कृत करने का निर्णय लिया है। प्रथम जयेश कुमार लौहार,द्वितीय सपना धावरी,तृतीय नरेश चौबीसा रहे। विजेताओं को अतिथियों ने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब चन्द कटारिया, विशिष्ठ अतिथि महापैार चन्द्रसिंह कोठारी, उप महापौर लोकेश द्विवेदी, पूर्व महापौर रजनी डांगी थी। इस अवसर पर अजय पण्ड्या, विजय गोधा, एसएन गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुधीर जानी, आईआरसी भण्डारी, नितिन पारीख, सुनीता श्रीमाल, मंजू श्रीमाली, टीना सोनी, भारती दीपा पारीख, मीनाक्षी जैन, अनिता जैन, कमेलश गुप्ता चेतना जानी, चिराग सोनी, राजीव जैन, कविता भण्डारी ने छाछ वितरण के दौरान सेवायें दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *