Header Banner

गीतांजलि में चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर 11 से

BY — June 9, 2015

gmchउदयपुर. गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 11 व 12 जून को सुबह 9 से 2 बजे तक गीतांजली हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के चर्म विभाग के डॉ कल्पना गुप्ता एवं डॉ निधीश अग्रवाल अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में मस्सों का निदान, फोटोथेरेपी और केमिकल पिलिंग, माईक्रोडरमाएबरेजन, मुहासों के निशानों से निदान व कालेपन का इलाज उपलब्ध होगा। इसके अलावा लेजर द्वारा उपचार में अनचाहे बाल, अपर लिप, फुल फेस, एक्ज़िला, झुर्रियां, अनचाहे दाग एवं अनचाहे टैटू का इलाज रियायती दरों पर होगा। गीतांजली निःशुल्क बस सेवा सुबह 8.30 बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply