दो मिनट का ठहराव
उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने लोगों की मांग को देखते हुए जयपुर-उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 12 जून से फुलेरा स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय किया है।
गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का 12 जून से से फुलेरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। जयपुर से चलकर उदयपुर जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा फुलेरा स्टेशन पर सुबह 07.21 बजे आगमन एवं 07.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार उदयपुर से चलकर जयपुर आने वाली सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा फुलेरा स्टेशन पर रात्रि 08.21 बजे आगमन एवं 08.23 बजे प्रस्थान करेगी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.