इंजीनियरिंग डिप्लोमा द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रारम्भ

BY — June 11, 2015

ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

110603उदयपुर। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा द्वितीय वर्ष मे सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रवेष फॉर्म ऑन लाईन भरे जायेंगे।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डा. अनिल मेहता ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 12 जून से 20 जून तक जारी रहेगी। आवेदन फॉर्म भरने की न्यूनतम योग्यता बारहवीं साइंस मेथ्स अथवा आई. टी. आई.  उत्तीकर्ण हो।
प्रवेश प्रक्रिया : अभ्यर्थी को ई मित्र से तीन सौ रूपये का टोकन करवा कर, वेबसाईट dte.rajasthan.gov.in या dte.polyadm.com से ऑनलाईन फॉर्म भरना होगा। समस्त दस्तावेजों को दिनांक 25 जून तक संयोजक, केन्द्रीय पार्ष्व प्रवेष एवं प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, माखुपुरा, नरीराबाद रोड़, अजमेर को भेजना होगा। मेहता ने बताया कि 10 वीं कक्षा पष्चात इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेष की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारम्भ होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *