Header Banner

पीएमसीएच के शिविर में 945 मरीजों की जांच

BY — June 19, 2015

190609उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की ओर से पिछले साढे तीन महिनों से चल रहे “स्वस्थ उदयपुर स्वस्थ भारत“ अभियान के  तहत आज उदयपुर के कुराबड़ कस्बे में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मार्केटिंग टीम के रवि शर्मा ने बताया कि सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम मे अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कुराबड में आयोजित इस शिविर में पीएमसीएच के डॉ.सोलंकी, डॉ. प्रवेश, डॉ. दीपिका एवं दन्त चिकित्सक डॉ. प्राची ने 35 दांतों के रोगियों सहित 945  महिला-पुरुषों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मरीजों की निशुल्क सामान्य जांचें कर दवाएं दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply