Header Banner

नेत्र रोग शिविर में 220 लाभान्वित

BY — June 20, 2015

200601उदयपुर. गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा 19 व 20 जून को निःशुल्क नेत्र रोग जांच व ऑपरेशन शिविर गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित हुआ जहां आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पाली, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाडा आदि से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सी के नागर, डॉ ऋषि मेहता, डॉ लीपा मोहन्ती, डॉ शारदा पंजाबी, डॉ नूतन बेदी एवं डॉ रचना जैन ने निःशुल्क सेवाएं दी। शिविर में मोतियाबिन्द का ऑपरेशन नवीनतम फेको पद्वति द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा नाखूना, नासूर, काला पानी व भेंगापन के रोगी भी निःशुल्क ऑपरेशन का लाभ उठा रहे है। साथ ही नाखूना, नासूर, मोतियाबिन्द, कालापानी, आँखों के पर्दे व चश्मे के नंबर की जांचे निःशुल्क हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply